कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सीमा पर चल रहे तनाव को लेकर पाकिस्तान पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ज्यादा समय तक भारत को झेल नहीं पाएगा। अटल बिहारी वाजपेयी और पीएम नरेंद्र मोदी दोस्ती का हाथ बढ़ाने गए लेकिन, पाकिस्तान ने खंजर घोंपने का काम किया। आज भारत ने अपनी नीति बदल दी है। पाकिस्तान अब झेल नहीं पाएगा। पाकिस्तान का अब भिखारी वाला स्टैंडर्ड भी नहीं रहा, कोई भीख भी नहीं देगा। कहा कि अमेरिका से भीख में मांग कर जो विमान आतंकवाद के नाम पर मांग कर लेकर आए हैं, उसका आज प्रयोग भारत के खिलाफ कर रहे हैं। कहा कि विश्व बैंक को पाकिस्तान को एक भी पैसे की आर्थिक मदद ना दी जाय। कहा कि पाकिस्तान अगर सुधरा नहीं, रुका नहीं, सरेंडर नहीं हुआ तो वह बर्बाद हो जाएगा। पूर्व सांसद ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को लेकर भी टिप्पणी की। कहा कि अखिलेश यादव श्रीकृष्ण का अपने आप को वंशज मानते हैं, तो श्रीकृष्ण जी क्षत्रिय और अखिलेश यादव भी क्षत्रिय।