गोंडा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित मेगा शिविर में जिला जज दुर्ग नरायन सिंह स्वास्थ्य विभाग ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, पोषण पोटली और जन्म प्रमाणपत्र सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया। इस दौरान एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा और जिला सहायक शोध अधिकारी चंदन श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर में बेसिक शिक्षा विभाग ने भी स्टाल लगाया। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने विभाग की निशुल्क योजनाओं और कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान अपर जिला जज दानिश हसनैन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अंकिता सिंह ने स्टाल का अवलोकन किया और विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी ली।