चार दिनों बाद नगर के झंडातर मुहल्ले में नाले पर अतिक्रमण किए गए चिन्हित मकान को तोड़ने का कार्य बुधवार से फिर शुरू हो गया। मौके पर जिला प्रशासन व नगर पालिका प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं। साथ ही पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। वहीं संबंधित मार्ग पर दो जगह बैरिकेडिंग की गई है। नाले का पता लगाने के लिए चिन्हित मकान को हथौड़ी व छेनी से तोड़ने का कार्य किया जा रहा है। नगर पालिका ईओ अमिता वरुण ने बताया कि त्योहारों के वजह से अतिक्रमण हटाने का कार्य रुका था। अब फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हो गया है।