सूर्य की उपासना के महापर्व डाला छठ पर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अस्ताचल भगवान सूर्य को प्रथम अर्घ्य बृहस्पतिवार की शाम को दिया जाएगा। व्रती महिलाएं समूहों में छठ मैया के गीत गाते हुए गंगा घाटों, पोखरी-तालाबों और नहरों पर पहुंचने लगी हैं। पूजा के लिए बनाई गई वेदी पर पूजन-अर्चन करने के बाद डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। इस मौके पर शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के गंगा घाट, पोखरी-तालाब और नहर असीम आस्था के गवाह बनेंगे। वहीं, कुछ लोग लेटकर गंगा नदी के तट तक जाते दिखे जा रहे हैं।