सादात विकास खंड के ग्राम पंचायत मंगारी में जिला पंचायत विभाग की ओर से पिच सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। 1200 मीटर लंबे सड़क का निर्माण 42.5 लाख रुपये से कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानक का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इसको लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने सड़क के निर्माण कार्य को रोकवा दिया। अपर मुख्य अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जब उन्हें इस मामले की जानकारी मिली, तो उन्होंने तत्काल निर्माण कार्य बंद कराने के निर्देश दिए। पूरे प्रकरण की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर रामबली राजभर, अर्जुन राजभर, रामकृत कुशवाहा, रामदेव कुशवाहा, मन्नू राजभर आदि मौजूद रहे।