फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गाजीपुर पुलिस लाइन में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन

गाजीपुर में शहीद दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। सुबह 11 बजे पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान देश की आजादी और सुरक्षा के लिए शहीद हुए वीरों के बलिदान को याद करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई और कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा में शहीदों का त्याग सदैव स्मरणीय रहेगा और उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें