गाजीपुर जिले के जखनिया सादात रेलवे स्टेशन के पास हुरमुजपुर हाल्ट पर विद्युत पोल का तार टूटने से डीएम यू पैसेंजर ट्रेन घंटो ट्रैक पर खड़ी रही। ट्रैक बाधित होने से दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर से दारपुर जाने वाली ट्रेन भी खड़ी रही। जिसकी सूचना पर टावर बैगन मऊ से मरम्मत कार्य शुरू हुआ।