फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना यात्रा का उद्देश्य, VIDEO

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जमानिया की पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य महापुरुषों का सम्मान करना और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। संत रविदास महाराज ने छुआछूत और जाति-धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर समाज को समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कलश यात्रा के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को संत रविदास के आदर्शों से अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुशवाहा, सुजीत सिंह, अनिल यादव, बेचन कुशवाहा, राजीव जायसवाल, शोभनाथ जायसवाल, रमेश मौर्या, शक्ति सिंह, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें