एक ओर प्रचंड गर्मी लोग झेल रहे हैं, तो दूसरी तरफ जनपद में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती चरम पर है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, लोकल फाॅल्ट के मामले जिले में बढ़ गए हैं। नगर के आमघाट सहकारी कॉलोनी में शुक्रवार की शाम पांच बजे शाॅर्ट सर्किट हुआ। इसके कारण कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। मौके पर पहुंचे कर्मियों ने फाॅल्ट को दुरुस्त कर दिया