भारत स्काउट एवं गाइड के 31वें प्रादेशिक रोवर्स एवं रेंजर्स समागम का आयोजन प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) राज्य विश्वविद्यालय प्रयागराज में हुआ। इस समागम में स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रोवर्स एवं रेंजर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार पुनः प्रदेश विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम के महाविद्यालय आगमन पर मंगलवार को समारोह आयोजित कर स्वागत किया गया।