भारतीय जनता पार्टी की ओर से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर गांव, वार्ड और मुहल्ला चलो अभियान चलाया जा रहा है। तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने जंगीपुर विधानसभा के रुहीपुर और सदर विधानसभा के छावनी लाइन के कलौता गांव में घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से भेंट की।