तस्करों के विरोध में गाजीपुर प्रशासन की कठोर कार्रवाई देखने को मिली। क्षेत्राधिकारी गाजीपुर ने बताया कि अन्तर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर भाइयों की रामपुर मांझा पुलिस और राजस्व टीम ने सोमवार को देवकली स्थित 50 लाख रुपये की अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया। दोनों तस्कर भाइयों ने अपराध से अर्जित धन से 0.3140 हेक्टेयर भूमि खरीदी थी। गैंगस्टर एक्ट के तहत डीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई से ऐसे माफियाओं में खलबली मची हुई है।