दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को आयोजित होने वाली वोट बचाओ, देश बचाओ रैली को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को सकलेनाबाद स्थित कैंप कार्यालय में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इसमें दिल्ली पहुंचने की व्यवस्था और रैली की तैयारियों पर चर्चा की गई।