फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजीपुर में थाना दिवस का आयोजन, जिलाधिकारी ने सुनी समस्या दिए निर्देश

नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 26 Oct 2024 09:09 PM IST

गाजीपुर जिले के विभिन्न थाना परिसरों में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। जंगीपुर में डीएम आर्यका अखौरी एवं एसपी डा. ईरज राजा ने फरियादियों की फरियाद सुनी। साथ ही शिकायतों को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। इस दौरान जंगीपुर में 10 फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतों को लिखित रूप प्रस्तुत किया। इसमें तीन का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना- पत्रों के निस्तारण के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। डीएम ने निर्देश दिया कि भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भू- माफियाओ के खिलाफ एंटी भू- माफिया एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए सख्त कार्रवाई करें। निर्देशित किया कि जिस गांव की शिकायत आती है वो मौके पर गांव के संबंधित लेखपाल एवं पुलिस विभाग की टीम के साथ मिलकर निस्तारण करेंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। एसपी डा. ईरज राजा ने मातहतों को निर्देश दिया कि फरियादियों की शिकायतों को सुनकर निस्तारित करें। साथ ही थाने के रजिस्टर और त्योहार रजिस्टर की जांच भी की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें