फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद चंद्रशेखर आजाद गाजीपुर में साधा निशाना, बोले अमेरिका के नेता कर रहे समझौता, जाति जनगणना की समय सीमा तय करें

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर और फिर सीजफायर के बाद भी हमारे जवानों की जान जा रही है। हमारे समझौते तो अमेरिका के नेता कर रहे हैं। सेना की कोई जाति व धर्म नहीं होता है। किसी को भी जाने-अनजाने सेना के जवानों का अपमान नहीं करना चाहिए। पहलगाम हमले और सीजफायर पर सरकार को घेरते हुए कहा कि हमारे समझौते तो अमेरिका के नेता कर रहे हैं। रविवार को एक मैरेज हाल में आयोजित पार्टी के प्रबुद्ध सम्मेलन में उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि सेना के जवान वहां लड़ रहे हैं, तभी हम यहां सुकून से बैठे हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों की चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी 2027 का चुनाव मजबूती से लड़ेगी। बहुजन समाज जुल्म, ज्यादती, अन्याय और अत्याचार का शिकार हो रहा है। राजनीति में पिछले 15 वर्ष का सूखा बसपा के वजह से है। अगर यह सूखा नहीं होता तो उनकी पार्टी की जरूरत नहीं पड़ती। यह स्थिति लोकसभा चुनाव में भी दिखी। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित के बजाए पूंजीपतियों के हित में नीतियां लागू करती है। जाति जनगणना के मुद्दे पर मांग किया कि सरकार इसकी समयसीमा तय करे। बिना समयसीमा के यह घोषणा चुनावी जुमला बन जाएगी। उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें