गाजीपुर के नगर में भक्ति भाव से शुक्रवार को बारिश के बीच जगरनाथ यात्रा निकाली गई। इस दौरान भगवान जगरनाथ का रथ खींचने के लिए आस्थावानों में होड़ मची रही। साथ ही भगवान जगरनाथ के जयकारे से नगर गूंज उठा। नगर के प्रमुख स्थानों पर भजन मंडली की ओर से भजन किया गया।