फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम वांगचुक को हटाये जाने के विरोध में गाजीपुर में सौंपा गया पत्रक

दिल्ली के जंतर मंतर से प्रसिद्ध पर्यावरणविद सोनम वांगचुक को हटाए जाने और पेपर लीक के विरोध में सोमवार को समाजवादी अधिवक्ता संघ और अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग, अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) सुनील त्रिवेदी सौंपा। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की। पूर्व सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामप्रताप सिंह यादव ने कहा कि, देश में लगातार नीट सहित तमाम परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान इसे रोकने में विफल रहे हैं, जिससे देश के तमाम युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है। इसको देखते हुए सरकार धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत केंद्रीय शिक्षामंत्री के पद से हटाए। इसके अलावा इन परीक्षाओं के लीक होने और सरकार की तमाम अव्यवस्थाओं से पीड़ित होकर आत्महत्या करने वाले छात्र व छात्राओं परिवारों को सरकार उचित आर्थिक सहायता प्रदान करें। समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आत्मा यादव ने कहा कि, सोनम वांगचुक देश की अनमोल धरोहर है। अनशन की वजह से लगातार उनका स्वास्थ्य खराब हो रहा था। इसके बाद भी सरकार और प्रशासन का कोई प्रतिनिधिमंडल ना तो उनसे मुलाकात की और ना ही उनके मांगों को सुना गया। बल्कि, धरना स्थल पर युवाओं के भविष्य के लिए अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस के जवानों ने जिस तरह से उठाकर ले गए हैं, वह काफी निंदनीय है। देश की मौजूदा सरकार की तानाशाही रवैये से पूरा देश मर्माहत है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें