फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के दौरे को लेकर अभेद्य सुरक्षा घेरा, 2500 जवानों के बीच होगी हर गतिविधि पर नजर; VIDEO

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बृहस्पतिवार को मुहम्मदाबाद मंडी समिति के मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम स्थल को अभेद्य सुरक्षा घेरे में तब्दील कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था में करीब 2500 पुलिसकर्मी और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के जवान तैनात रहेंगे। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से पूरे कार्यक्रम स्थल व वीवीआईपी मार्गों की लगातार निगरानी की जाएगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में चार अपर पुलिस अधीक्षक, 22 पुलिस उपाधीक्षक, 50 निरीक्षक, 250 उपनिरीक्षक तथा करीब 2500 मुख्य आरक्षी और आरक्षी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 250 से अधिक महिला पुलिसकर्मी और पीएसी की एक कंपनी भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें