फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधि-विधान के साथ शीतला माता की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई, VIDEO

सुहवल क्षेत्र के ताड़ीघाट गांव में बुधवार को शीतला माता मंदिर के गर्भगृह में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित हुआ। आचार्य एवं पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से कलश पूजन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। इसके बाद दर्जनों की संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे और युवतियां गंगाजल से भरे कलश हाथ में लिए यात्रा में शामिल हुई। मंदिर परिसर से निकली शोभायात्रा गांव की विभिन्न गलियों, मोहल्लों और मार्गों से होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची। डीजे पर गूंज रहे भक्ति गीतों और शीतला माता के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा के मंदिर पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ शीतला माता की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पवन पांडेय, अंकित पांडेय, पंडित सत्यम मिश्र, रिपुंजय मिश्र, दीपक पांडेय, यजमान रिंकू वर्मा, संतोषी देवी, गोविंद, पप्पू, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें