फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, नकदी- आभूषण समेत गृहस्थी जलकर राख

गाजीपुर जिले के गहमर कोतवाली क्षेत्र के भदौरा गांव में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक महिला की गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग में घर में रखी नकदी, आभूषण, अनाज, कपड़े और अन्य घरेलू सामान नष्ट हो गया। ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आग आसपास के मकानों तक नहीं फैल सकी। भदौरा गांव निवासी मीना राजभर ने बताया कि वह सोमवार को अपने घर के दलान में सो रही थीं। इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट होने से घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। धुआं और लपटें उठती देख उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मीना राजभर के अनुसार ग्रामीणों ने पहले बिजली आपूर्ति बंद कराई और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, बर्तन, फर्नीचर समेत दैनिक उपयोग का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। उन्होंने बताया कि घर में रखे करीब 18 हजार रुपये नकद और आभूषण भी आग में नष्ट हो गए, जिससे परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें