गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के सौना गांव में गुरुवार की देर शाम शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी के सीने और पेट पर चाकू से वारकर हत्या कर कर दी। शराब पीने से मना करने से नाराज पति ने चाकू लेकर पत्नी को मारने की लिए दौड़ा लिया था। घर से 50 मीटर की दूरी पर पत्नी के सीने पर वारकर दिया। पत्नी लहूलुहान होने के बाद जान बचाने के लिए घर की तरफ भागी, लेकिन करीब 20 मीटर की दूरी पर पति ने फिर उसके पेट पर वार कर दिया। इधर ग्रामीणों ने हत्यारोपी पति को पकड़ पुलिस को सुपुर्द कर दिया। सौना गांव निवासी रेहाना (40) शाम में घर पर थी। देर शाम पति जलालुद्दीन शराब के नशे में पहुंचा। पत्नी ने शराब पीने से पति को मना किया। इस बात को लेकर पति इतना नाराज हो गया कि चाकू लेकर पत्नी को दौड़ा लिया।