फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से दबकर बालिका की मौत, मां की आंखों के सामने थम गईं सांसें; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 21 Jun 2025 08:03 PM IST

गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र के गोड़ारी गांव स्थित एक ईंट-भट्ठे पर शनिवार की सुबह ट्रैक्टर से दबकर एक बालिका की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। झारखंड निवासी पीयूष राव परिवार के साथ गोड़ारी गांव स्थित एक ईंट-भट्ठे पर काम करता है। उसकी बेटी प्रीति (5) खेल रही थी। इसी दौरान चालक ट्रैक्टर को बैक कर रहा था, जिससे दबकर प्रीति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से मां शालू और पिता पीयूष राव का रो- रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी श्यामजी यादव ने बताया कि बालिका के माता-पिता ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर जब पूछताछ की गई तो बालिका के पिता ने बताया कि यह एक दुर्घटना थी और वह कोई कारवाई नहीं चाहते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें