फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गाजीपुर के एसपी ने ली परेड की सलामी, डायल 112 वाहनों का किया निरीक्षण

गाजीपुर पुलिस लाइन परिसर में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डॉ.ईरज राजा ने साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के निर्देश दिए। परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में थानों से आई डायल 112 की गाड़ियों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों की स्थिति, उपकरणों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा डायल 112 कंट्रोल रूम एवं जीडी कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न रजिस्टरों की जांच कर अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों में अनुशासन एवं तत्परता आवश्यक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें