गाजीपुर जिले में करोड़ों रुपये की लागत से चल रही निर्माण परियोजनाओं की धीमी प्रगति और लापरवाही पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने सख्त नाराजगी जताई। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में अधूरे कार्यों, खराब मॉनिटरिंग और अधिकारियों की अनुपस्थिति पर डीएम का कड़ा रुख देखने को मिला। बैठक के दौरान उप्र जल निगम नगरी के अधिशासी अभियंता के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उनका स्पष्टीकरण तलब किया और वेतन रोकने के निर्देश दिए।