उत्तर प्रदेश पुलिस में नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर आरक्षियों की सीधी भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा मंगलवार को भी जारी रही। इसमें 7315 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 2285 ने परीक्षा छोड़ दी। इनमें पहली पाली में 1165 और दूसरी पाली में 1120 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरे दिन परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। उनका कहना था कि प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत आसान रहा। गणित के प्रश्न कुछ सरल रहे, जबकि सामान्य अध्ययन (जीएस) के प्रश्न ट्रिकी थे।