गाजीपुर शहर के ददरीघाट स्थित चित्रगुप्त मंदिर परिसर में गायत्री महायज्ञ आयोजित है। तीसरे दिन मंगलवार को गायत्री यज्ञ की महिमा पर प्रकाश डालते हुए शांतिकुंज हरिद्वार के केंद्रीय टोली नायक राजकुमार भृगु ने कहा कि यज्ञ की अग्नि पापों को जलाती है और अग्नि, ज्योति एवं यश प्रदान करती है। यज्ञ न करने वाला मनुष्य लौकिक और पारलौकिक सुखों से वंचित रह जाता है तथा उसकी आत्मा पवित्र नहीं होती है।