रेवतीपुर क्षेत्र के टौंगा प्राथमिक विद्यालय में एक 5 वर्षीय छात्र को कक्षा में बंद करने का मामला सोमवार को प्रकाश में आया है। छात्र करीब दो घंटे तक क्लास रूम में ही बंद रहा। उसके रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद छात्र को पुलिस की मौजूदगी में विद्यालय का ताला खुलवाकर बाहर निकलवाया गया।