फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर के साइबर क्राइम थाने में लगी आग से हलचल, मची अफरा-तफरी, शार्ट-सर्किट बताया जा रहा कारण

शहर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस लाइन स्थित साइबर क्राइम थाने में सोमवार की रात अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से थाने में रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फर्नीचर और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तबतक साइबर क्राइम थाना और स्टोर रूम में रखा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जले हुए दस्तावेजों और उपकरणों का आंकलन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि आग लगने के कारण पुलिस लाइन स्थित साइबर सेल और स्टोर रूम वाले कमरे में आग लग गई। आग के चलते वहां रखे कंप्यूटर और दस्तावेजों की क्षति हुई है। आग पर काबू पा लिया गया है। देर रात लगी इस आग की प्रथम दृष्टया वजह शार्ट सर्किट सामने आ रही है, फिलहाल छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें