बहरियाबाद। क्षेत्र के रायपुर बाजार स्थित फातिमपुर निवासी जयप्रकाश यादव के मकान में संचालित एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में बृहस्पतिवार को एक कर्मचारी का शव पंखे के सहारे लटका मिला। मृतक के दोनों पैर मुड़कर टेबल पर टिके हुए थे। दूसरे तल पर सो रहे प्रबंधक जब सुबह नित्य क्रिया के लिए निचले तल पर स्थित कार्यालय में पहुंचे तो यह दृश्य देखकर हतप्रभ रह गए। उन्होंने पास-पड़ोस के लोगों को सूचना दी।