गाजीपुर के मरदह क्षेत्र के जमुआरी गांव के दलित बस्ती की बिजली बीते 27 जनवरी को बिजली निगम की ओर से बकाया होने का हवाला देते हुए काट दिया गया। दलित बस्ती में कुल 41 घर हैं। बिजली कटौती होने से 700 लोग प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को शाम तीन से छह बजे तक तीन घंटे पनसेरवा बिजली उपकेंद्र का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया।