फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजीपुर में डीएम का निरीक्षण, गेहूं के क्राप्ट कटिंग का लिया जायजा, संचारी रोग से बचाव के तरीके को बताया

नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 01 Apr 2025 09:36 PM IST

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने ग्राम अकरमपुर उर्फ बंजारीपुर के किसान केदार यादव के खेत में मौजूद होकर गेहूं फसल की क्राप कटिंग का निरीक्षण किया। कहा कि क्राप कटिंग प्रयोग के आधार पर जनपद में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के ऑकड़े तैयार किए जाते हैं, जिससे उत्पादन की सटीक जानकारी प्राप्त की जाती है। क्राप कटिंग के प्रयोग के आधार पर ओलावृष्टि, भारी वर्षा एंव अन्य नुकसान से फसलों की बीमा की राशि निर्धारित की जाती है। क्राप कटिंग के समय उप कृषि निदेशक गाजीपुर, तहसीलदार सदर, अपर सांख्यिकी अधिकारी गाजीपुर, नायब तहसीलदार, कानूनगो, जिला समन्वयक फसल बीमा, ग्राम प्रधान के अलावा ग्रामवासी उपस्थित थे। इस दौरान संचारी रोगों से बचाव के तरीके के बारे बताया गया। कृषि विभाग द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान पर संकर बाजरे का बीज वितरण भी कराया गया। जनपद में श्रीअन्न की खेती को बढावा देने के लिए सरकार द्वारा किसानों को अनुदान पर बाजरे की बीज वितरण कराया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें