फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में मंडलायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, मिली खामियों पर सुधार के निर्देश, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मंडलायुक्त वाराणसी एस. राजलिंगम आज जनपद भ्रमण आए हैं। कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न पटलों का औचक निरीक्षण किए। अपर उप जिलाधिकारी सदर न्यायालय कक्ष में पुराने पेडिंग केसों को जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया तत्पश्चात जिला सचिवालय पहुंचकर उन्होने जीसी लिपिक शम्भु कुमार से सबसे पुरानी विभागीय कार्यवाही तथा उनसे सम्बन्धित अनुपालन आख्या की जानकारी ली, अनुपालन आख्या प्रस्तुत न करने तथा कर्मचारियों के सर्विस बुक अद्यतन न पाये जाने पर स्पष्टिकरण का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पत्रावलियों को चेक किया जिसमे कुछ न कुछ कमिया पायी गयी। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यालयी कार्यों में इस प्रकार की उदासीनता व लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगली बार इस तरह की लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें