फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर के विद्यालयों को बंद करने की नीति के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 28 Jun 2025 06:22 PM IST

प्रदेश में सरकारी विद्यालयों को बंद करने की नीति के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि सरकारी स्कूल बंद कर भाजपा सरकार यह साबित कर रही है कि उसे गरीब बच्चों की शिक्षा से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि नंदगंज चीनी मिल, बहादुरगंज कताई मिल दशकों से बंद है। जल जीवन मिशन की योजनाओं के नाम पर लूट मची है। सीवर के नाम पर पिछले कई वर्षों से जिला मुख्यालय की सड़कें खस्ताहाल हैं। बिजली और खाद की समस्या से जनता और किसान परेशान हैं, इन सभी समस्याओं को लेकर उन्होंने 24 जून को मुख्यमंत्री से मिलना चाहा था लेकिन उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया, जिसका विरोध हम लोगों ने किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें