सेवराई स्थानीय तहसील क्षेत्र के भदौरा गांव स्थित पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय भदौरा का वार्षिकोत्सव बुधवार को मनाया गया। इसमें विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि एसआरजी रितेश सिंह एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के बच्चों ने देश भक्ति गीत, भक्ति गीत एवं रिकार्डिंग डांस कर उपस्थित लोगों की वाहवाही लूटी। कक्षा तीन के छात्र छात्राओं ने स्कूल चलो अभियान की एक लघु नाट्य प्रस्तुत कर मौजूद सभी लोगों और अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने और उन्हें साक्षर बनाने का संदेश दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि एसआरजी रितेश सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश पर पढ़ाई के साथ- साथ बौद्धिक विकास व सांस्कृतिक क्षमता की विकास विकसित करने के लिए पहली बार वार्षिकोत्सव आयोजित करने का निर्देश दिया है। प्रधानाध्यापक अशोक सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।