देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस बृहस्पतिवार को शैक्षिक संस्थानों में बाल दिवस के रूप में मनाया गया। यहां उत्सव का माहौल था। कहीं मेला तो कहीं प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस मौके पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपने हुनर को दिखाया।