गाजीपुर में नौकरी के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जालसाजों ने बिहार में क्लर्क की नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। पीड़ितों ने स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई है। एसपी डॉ. ईरज राजा ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। आरोप है कि रेवतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी और कोचिंग संचालक ने शिकायतकर्ताओं से भी सचिवालय में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर 10-13 लाख रुपये तक के हिसाब से वसूली किया। बदले में सभी को नियुक्ति पत्र और आईडी भी दे दिया, जो ज्वाइन करने बिहार सचिवालय पहुंचे तो पता चला कि ये सब फर्जी है। अब पीड़ित पुलिस की शरण में हैं और देखना ये होगा कि पुलिस इस मामले पर जांच के बाद क्या कार्रवाई करती है?