फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी को सीधे सेटों में हराकर बक्सर ने जीता प्रतियोगिता का खिताब; VIDEO

माता रेशमी देवी फ्री-शील्ड वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल वाराणसी और बिहार के बक्सर के बीच खेला गया। रोचक मुकाबले में बक्सर ने वाराणसी को सीधे सेटों 25-20 और 25-18 के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। माता रेशमी देवी फ्री शील्ड वॉलीबॉल प्रतियोगिता 26 और 27 जनवरी की देर रात तक दूधिया रोशनी में खेली गई। इसका पहला सेमीफाइनल बक्सर और धनेठा के बीच खेला गया। इसमें बक्सर ने धनेठा को तीन सेटों 23-25, 21-9 एवं 22-20 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। दूसरे सेमीफाइनल में वाराणसी ने बुजुर्गा को 25-20 और 25-18 के अंतर से हराकर फाइनल के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया। प्रतियोगिता में कुल एक दर्जन से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया था। विजेता टीम बक्सर के कप्तान मुलायम यादव को बड़ा गांव के पूर्व प्रधान बसगीत राम ने विजेता शील्ड और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसी प्रकार वाराणसी के कप्तान मुकेश सिंह को उप विजेता शील्ड और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी शिवशंकर यादव ने कहा कि हार-जीत लगी रहती है। इससे कभी निराश नहीं होना चाहिए। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका में पीएन सिंह, विनोद शर्मा, राणा सिंह, शंकर राम, रविंद्र यादव उर्फ मुलायम एवं दुर्गविजय यादव एवं स्कोरर राहुल सिंह और शिवबचन राम तथा कमेंट्रेटर शिवकुमार यादव मामा, ओमप्रकाश राम और सुशील तिवारी थे। लाइन मैन के रूप में संजय राम और गोविंद रहे। इस मौके पर रामभुवन सिंह, सुरेंद्र यादव, विरेंद्र सिंह, फूलबदन यादव, दिनेश कनौजिया, रामलच्छन, राजेश, शोभनाथ, जयकिशन आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित खिलाड़ियों, समाजसेवियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। अंत में आयोजक सुरेंद्र राम ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें