फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद वीर अब्दुल हमीद के पार्क के सुंदरीकरण का कार्य शुरू, VIDEO

परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के पार्क के नवीनीकरण एवं सुंदरीकरण के लिए प्रदेश सरकार ने 59. 34 लाख रुपये स्वीकृत किया है। करीब एक वर्ष पूर्व शहीद के पुत्र जैनुल हसन ने सरकार और जखनिया विधायक बेदी राम को लिखित पत्र देकर पार्क के नवीनीकरण और सुंदरीकरण की मांग की थी। बुधवार को कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड निर्माण इकाई- तीन वाराणसी की टीम मौके पर पहुंची और पार्क के मुख्य गेट को तोड़कर उसके नवनिर्माण का कार्य शुरू कर दी। कार्यदायी संस्था के जेई संदीप कुमार की देखरेख में निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। नवीनीकरण के तहत शहीद वीर अब्दुल हमीद और उनकी पत्नी की वर्तमान प्रतिमाओं को बदलकर नई एवं आकर्षक प्रतिमाएं लगाए जाने की तैयारी है। इसके अलावा पार्क के मुख्य द्वार का भी नए स्वरूप में निर्माण कराया जाएगा। शहीद के जीवन परिचय से संबंधित साइन बोर्ड को भी आधुनिक एवं आकर्षक तरीके से लगाया जाएगा। पार्क में निर्माण कार्य से संबंधित शिलान्यास बोर्ड भी स्थापित कर दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें