महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को ऑडिटोरियम हाल में आंगनबाड़ी सहायिका पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार सोनी ने बताया कि जिले के 16 विकास खंडों एवं शहर क्षेत्र की 17 बाल विकास परियोजनाओं में 4127 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के सापेक्ष 1352 रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी। इसके सापेक्ष 1328 सहायिकाओं का चयन किया गया है। इनमें से 313 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। शेष 1015 नवचयनित अभ्यर्थियों को 30 मई को बिरनो, सदर, शहर, सादात, करंडा, रेवतीपुर, भदौरा, सैदपुर, जखनियां, मनिहारी एवं कासिमाबाद बाल विकास परियोजनाओं में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जखनियां विधायक बेदी राम, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल तथा मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद मौजूद रहे।