छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हुई नृशंस हत्या को लेकर मंगलवार को पत्रकारों ने शहर के मिश्रबाजार तिराहा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के पास से मौन जुलूस निकाला। विभिन्न रास्तों से होते हुए जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा जहां राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक डीएम को सौंपा गया।