रेवतीपुर गांव स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम में 62वीं अंतर राज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित है। पहले दिन उसिया और बिहार के आरा के बीच मैच खेला गया जिसमें उसिया ने आरा को 3-1 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच की शुरूआत से ही दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच के 24वें मिनट में उसिया के सलमान ने गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिला दी। इसके बाद मैच के 30वें मिनट में उसिया के ही अमीर ने एक और गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी जो मध्यांतर तक कायम रही। मध्यांतर के बाद शुरू हुए मुकाबले में कुछ देर बाद मैच के 56वें मिनट में आरा के रिजवांन ने गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। इसके बाद 56वें मिनट में उसिया के अमीर ने एक और गोलकर टीम को 3-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी। इस तरह से उसिया ने उद्घाटन मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। इससे पहले मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि रेवतीपुर के ब्लाक प्रमुख अजिताभ राय राहुल ने भूमि पूजन और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें उचित मार्गदर्शन की। इस अवसर पर गोलू राय, रामू, झुन्ना चौहान, राजेश राय, शिवम पांडेय, राकेश पांडेय, अमित राय, नवनीत कुमार राय, विनयकांत राय, मिंटू पांडेय, नन्हे, रानू, आशीष, गोलू, बड़क राय, इमरान आदि मौजूद रहे। मैच में निर्णायक अंकित सिंह तथा कमेंट्री प्रदीप राय ने की।