स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई की गई। एआरटीओ के नेतृत्व में हुई जांच के दौरान 21 स्कूली वाहनों का चालान किया गया, जबकि छह वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों की सूची आगे की कार्रवाई के लिए भेजी जा रही है।