भांवरकोल थानाध्यक्ष विवेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम वीरपुर तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक से छह लाख की 100 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।ट्रक पर लगा नंबर भी फर्जी मिला। दुबिहा: करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस के साथ करीमुद्दीनपुर चट्टी पर चेकिंग कर रहे थे। तब- तक आबकारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद क्षेत्र तृतीय एश्वर्या गंगवार भी टीम के साथ पहुंची। मुखबिर से सूचना मिली कि अंग्रेजी शराब की कई पेटीयों को चार पहिया वाहन में लादकर तस्कर बिहार ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस और आबकारी टीम ने आरोपी अमरनाथ राय निवासी जोगा मुसाहिब, सद्दाम निवासी रामरेखा घाट थाना बक्सर जनपद बक्सर बिहार ,आदित्य निवासी ग्राम रामरेखा घाट थाना बक्सर जिला बक्सर बिहार ,मनीष कुमार निवासी ग्राम रामधनीपुर थाना गोपालपुर जिला पटना बिहार, दुर्गेश यादव निवासी कचवार थाना रसडा़ जिला बलिया, समीर निवासी रामरेखा घाट थाना बक्सर बिहार ,शन्नी सिंह निवासी कांठ थाना ब्रह्मपुर जिला बक्सर बिहार और जयकुमार सिंह निवासी कैथी थाना बगेन गोला जिला बक्सर बिहार को गिरफ्तार कर लिया। तीन लग्जरी वाहन से 82 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। इस संबंध में करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया शराब बरामद करने के साथ विधिक कार्रवाई की जा रही है।