फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में 166 गांव बाढ़ की चपेट में, 66 मजरों का संपर्क टूटा, VIDEO

गाजीपुर जनपद में बाढ़ के कारण 166 राजस्व गांव और उनके 137 मजरे प्रभावित हैं। इनमें 52 गांवों की सड़क पर बाढ़ का पानी आने से 66 मजरों का संपर्क टूटा है। जिला प्रशासन के मुताबिक 6 हजार 600 परिवार के 34 हजार 790 लोग सड़क पर पानी भरने से प्रभावित हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि अब बाढ़ का पानी घटने लगा है। लेकिन, गंगा नदी अभी भी खतरा बिंदु 63.105 से 1.395 मीटर ऊपर बह रही है। बाढ़ के कारण जहां डीएम आवास के सामने सड़क तक गंगा का पानी नाले के माध्यम से पहुंच गया था वहीं, श्यशान घाट जलमग्न होने के कारण शवों का अंतिम संस्कार सड़क पर हो रहा है। इसी तरह ग्रामीण इलाकों में पशुओं के चारे की सबसे बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। लोग बाढ़ के पानी में चारा काटकर ले आते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें