घाटमपुर में कस्बे के रेलवे स्टेशन की लूप लाइन में करीब एक माह से खड़ी मालगाड़ी की छत पर मानसिक बीमार युवक चढ़ गया। विद्युत लाइन की चपेट में आने से झुलस गया। उसे सीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। वह अपना नाम व पता कुछ नहीं बता पाया है।