भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को फिरोजाबाद पहुंचे। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में उन्हें गारद ने सलामी दी। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव आयोग पर सवाल उठाए जाने के जवाब में कहा कि आयोग लगातार राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय दलों के साथ संवाद स्थापित कर रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर तथा प्रदेश स्तर के साथ-साथ जिला स्तर पर भी बैठकर की गई हैं। उनकी समस्याओं का निदान किया जा रहा है। बिहार में भी मतदाता सूची को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों को पढ़ने की जरूरत है। अधिकांश सवालों का हल निर्देशों को पढ़ने के साथ हो जाता है। बिहार में मतदाता सूची को सुधार का काम चल रहा है, सभी युवाओं के नाम शामिल किए जाएंगे।