फिरोजाबाद के विकासखंड हाथवंत स्थित विद्युत उप संस्थान पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने हंगामा किया। बिजली कटौती की समस्या को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ नेता भी मौके पर मौजूद रहे।