फिरोजाबाद के मक्खनपुर पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ में दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गए। एक आरोपी मौके से फरार हो गया। एसपी देहात अनुज कुमार ने बताया कि 12 नवंबर को मक्खनपुर क्षेत्र के बिल्टीगढ़ी चौराहा पर ऑटो सवार राजेश कुमार निवासी शहजलपुर, शिकोहाबाद से मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र से छानबीन की, इसमें अल्ताफ और हसनेन निवासीगण मोहल्ला मक्का कॉलोनी, थाना रामगढ़ और साहिल निवासी आकाशवाणी, थाना रामगढ़ का नाम प्रकाश में आया।