फिरोजाबाद के थाना थाना मक्खनपुर क्षेत्र के फारुकी ग्लास फैक्टरी के सामने खाली बाउंड्री में दो व्यक्तियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।