फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:डीएम ने फावड़ा चलाकर किया श्रमदान, अफसरों संग की सफाई

फिरोजाबाद: स्वच्छता का संदेश देने के लिए शनिवार सुबह डीएम संतोष कुमार शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कॉलोनी में सफाई अभियान चलाया। डीएम ने एडीएम (वित्त) कल्पना जायसवाल, एडीएम नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय और एसडीएम संग मंदिर के पास जगराता पंडाल व बरात घर के आसपास स्वयं फावड़ा उठाकर श्रमदान किया। सफाई के बाद डीएम ने पैदल घूमकर कॉलोनी का जायजा लिया और नगर निगम अधिकारियों को रोजाना कूड़ेदान खाली कराने व जगह-जगह डस्टबिन रखवाने के निर्देश दिए। डीएम ने आमजन से अपील की कि स्वच्छता को केवल अभियान न मानकर अपनी आदत बनाएं और अपने आसपास सफाई रखें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें